prabhupuja main logo

Santoshi Mata Ki Aarti Full with Lyrics in Hindi संतोषी माता की आरती सम्पूर्ण हिंदी में

Santoshi Mata Ki Aarti Full with Lyrics in Hindi संतोषी माता की आरती सम्पूर्ण हिंदी में

Santoshi Mata Ki Aarti Full with Lyrics in Hindi Jai Santoshi Mata संतोषी माता की आरती सम्पूर्ण हिंदी में जय संतोषी माता, संतोषी माता भगवान गणेश जी की पुत्री है। संतोषी माता की आरती करने वाले के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। जो भी महिला संतोषी माता का लगातार 16 शुक्रवार व्रत करती है, तो कहा जाता है की उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। जैसा कि नाम है माता का “संतोषी माता” ठीक उसी तरह जो भी संतोषी माता की सेवा करता है। उसके जीवन के सभी दुःख, परेशानियाँ माता दूर कर देती है और उसके जीवन में संतोष भर देती है।

Santoshi Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन की, सुख संपत्ति दाता।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

सुंदर, चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे।
मंद हंसत करूणामयी, त्रिभुवन मन मोहे।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ..

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरे प्यारे।
धूप, दीप, मधु, मेवा, भोग धरें न्यारे।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो।
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।
भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।
जो मन बसे हमारे, इच्छा फल दीजै।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

दुखी, दरिद्री, रोगी, संकटमुक्त किए।
बहु धनधान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदंबे।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अंबे।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

संतोषी मां की आरती, जो कोई नर गावे।
ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति, जी भरकर पावे।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

Santoshi Mata Ki Aarti Image

Santoshi Mata Ki Aarti lyrics in hindi Image
Santoshi Mata Ki Aarti lyrics in hindi Image
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *